Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेतो में डंठल जलाने वालो पर प्रशासन का डर नही






बनारसी चौधरी 
बेलहर, संतकबीरनगर।बेलहरकलां ब्लॉक के पिपरा प्रथम चौकी के अंतर्गत अनेको ग्रामपंचायतों में किसानों द्वारा अपने खेत मे कटाई के बाद गेहूं के डंठल जलाने के कारण आउगजनी की घटनाएं हो जाती है। जिनके खेतो के फसल रहती है उन लोगों में हमेशा भय बना हुआ रहता है। कभी भी डंठल की आग से बहुत बड़ा ही घटना घट सकता है अधिकारी एवं कर्मचारी इस पर ध्यान दोषियों के खिलाफ नहीं दे रहे हैं और नाही कोई रोक।


 आसपास रोज जलाए जाते है। जबसे डंठल जलाने का  सिलसिला शुरू हो गया है रोजाना मौसम बाद बदल रहा है कम गर्मी शुरू कर तेज हवा इसकी परवाह किए बिना डंठल को खेतों में जलाया जा रहा है। आज सोमवार के दिन सुबह लगभग 11:00 बजे ग्राम पंचायत अमरडोभा में डंठल जलाने की वजह से छोटे काश्तकारों का गेंहू भी लगभग 20 बीघा जल चुका है। देर शाम तक धुआं प्रदूषण आदि से आम जनता परेशान हैं तो दूसरी तरफ हर समय लोगों पर डर का खौफ बना रहता है कि कब कोई अनहोनी हो जाए। आग लगने का भय हर वक्त बना रहता है क्षेत्रीय जनों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से इस पर फौरन रोक लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है 



वहीं पिपरा प्रथम चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता द्वारा वाह 100 नंबर की गाड़ी एवं दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया,तब तक लगभग 20 बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका था। वहीं खेतों में जो इंजन खड़े थे वह भी आग की लपटों में आकर क्षति ग्रस्त हो गए। काश्तकार हेमंत सिंह का इंजन जल गया है जले हुए फसल वाले किसानों में गंगा प्रसाद त्रिपाठी, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, रामफेर गुप्ता, सुमिरन गुप्ता, साजन यादव, मिट्ठू, ज्ञानदास, रामदास, आदि छोटे किसान शामिल रहे। इन परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है और दाने दाने को मजबूर हैं ऐसे में शासन प्रशासन इन लोगों की जांच कराकर सरकारी मदद दिलाई जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे