Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस प्रत्याशी भालचन्द्र यादव के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब







बाहरी बनाम स्थानीय की लड़ाई-पूर्व सांसद
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में अब लगभग सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार को घोषित कर दिया है। जिससे नामांकन का सिलसिला पूरी तरह से अपने शबाब पर आ गई है। जिसके कारण जनपद में हर जगह पर हर पार्टी के नेतागण अपने बाहुबल को प्रदर्शित कर रहे है। इनके आने पर ही इनके और पार्टी के समर्थक के द्वारा भव्य स्वागत में हजारो की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव चुनावी कुश्ती के माहिर खिलाड़ी होने के साथ ही अपने समय मे जमीनी कुश्ती में भी बड़े बड़े महारथियों को पटका है। 



अपनी राजनीति को बहुजन समाज पार्टी से प्रारंभ करने वाले राजनीति के बड़े बड़े धुरंधर को पटकनी दी है। राजनीति के हवा को समझने के माहिर समाजवादी पार्टी से जुड़कर भी अपनी राजनीतिक बिसात की पारी को खेला था। जिससे बड़े बड़े राजनीति के खिलाड़ी भी इनके वर्चस्व का लोहा मानते है। पूर्व में कांग्रेस द्वारा घोषित कांग्रेस के प्रत्याशी को आखिरी छणों में बदलकर पूर्व सांसद को टिकट देने से सभी प्रत्याशी के दिलो की धड़कन बढ़ चुकी है। जो संतकबीरनगर लोकसभा की सीट दो प्रत्याशी के बीच हुआ था आज पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव के कांग्रेस की सीट से आ जाने से लड़ाई अब पूरे रोचकता से भरपूर हो गई है। 



अब यहाँ की लड़ाई बाहरी बनाम स्थानीय हो गई है। जिससे स्थानीय वाद हावी होकर पूरे जनपद में एक लहर का रूप ले चुकी है। इसीकड़ी में आज कांग्रेस के हाल ही में घोषित प्रत्याशी पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव के जनपद आगमन पर उनके समर्थक और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हज़ारो की भीड़ उनके स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कांटे पर पहुंची। जहां पर हज़ारो समर्थक और कार्यकर्ता फूलमाला लेकर अपने लोकप्रिय पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी से सिंबल लाकर लखनऊ से चलकर बस्ती पहुचे जहां पर पुनः  मोटरसाइकिल पर बैठकर जनपद की ओर अग्रसर हुए।



 जहां जहाँ पर कांग्रेस प्रत्याशी का कारवां बढ़ता गया लोगो की हुजूम बढ़ती चली गई। इसप्रकार से जब काफिला कांटे पर पहुँचा तो वहाँ भी हजारों की भीड़ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूरे जोर से अभिवादन करने के साथ ही जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस तरह से हजारों के काफिले के साथ कांग्रेस प्रत्याशी भालचन्द्र यादव ने समर्थको का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही इनके द्वारा अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओ से आवाहन किया कि आप सब लोग मेरे साथ जनपद मुख्यालय पर चले और जनसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।



 इस तरह से समर्थको के स्वागत से अभिभूत पूर्व सांसद द्वारा नामाँकन हेतू जनपद कलेक्टरेट कार्यालय के लिए रवाना हुए और साथ हजारो की भीड़ भी इनके साथ चल दिया। जहां पर इनके द्वारा अपने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जनसभा में सभी समर्थको और कार्यकर्ताओं को रोकते हुए आगे नामांकन हेतू पूर्व सांसद अपने पुत्र सुबोध यादव व भाई लालचंद यादव के साथ जनपद के कलेक्टरेट कार्यालय में पहुँचकर अपने नामांकन को पूर्ण किया। 


इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पूर्व सांसद और प्रत्याशी ने बताया कि अब यहां की लड़ाई बाहरी और स्थानीय की हो गई है। इस सीट को प्रत्याशी ने बताया कि कब तक यह पावन संतकबीरनगर की धरती प्रवासी लोगों पर निर्भर रहेंगा। एक दशक से ज्यादा हो गया है कि यह सीट गैर जनपद के निवासी ही लड़ रहे है। इस बार यह लड़ाई स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी की हो गई है। जो पूरी तरह से संतकबीरनगर की जनता समझ चुकी है।


 जो अब इनको बुरी तरह से हरा कर अपने क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। मेरे द्वारा इस जनपद में अपने कार्यकाल में बहुत ही विकास किया गया है और आगे भी जीतकर विकास करूंगा। इसतरह पत्रकारों से अपनी बातों को कहा। नामांकन दाखिल करने के पश्चात जनसभा में पहुँचकर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह संतकबीरनगर की धरती बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त नही करेगी। अब अपने क्षेत्र के लाल को पुनः संतकबीरनगर सीट पर जितवाकर विकास की गति पर पहुचाये। इस तरह से अनेको बातो को पूर्व सांसद द्वारा कहा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे