Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस , भाजपा सहित अब तक हुए 07 नामांकन





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | 39-संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु  सोमवार को लाव लश्कर के साथ भाजपा , कांग्रेश , जनसत्ता दल लोकतांत्रिक सहित कुल अब तक कलेक्ट्रेट परिसर के जन सुनवाई कक्ष (कक्ष संख्या-1) जिलाधिकारी कार्यालय में 07 नामांकन पत्र दाखिल किया गया।



 नामांकन पत्र राजकुमारी रत्ना सिंह कांग्रेस पार्टी, अक्षय प्रताप सिंह जनसत्ता दल, संगम लाल गुप्ता भारतीय जनता पार्टी, सुनील चन्द्र पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी, बजरंगी लाल निर्दलीय, जयसिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), मुहम्मद इर्शाद सर्वोदय भारत पार्टी द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 



इसके अलावा शेषनाथ सोशलिस्ट यूनिटी सेण्टर ऑफ इण्डिया (कम्युनिस्ट), राम बहादुर शर्मा मौलिक अधिकार पार्टी, हरिकेश कुमार बहुजन मुक्ति द्वारा आज दुबारा नामांकन किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु अब तक कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन के लिये कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे