अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए गत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मतदान कर्मियों पीठासीन अधिकारियों तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था ।
इस प्रशिक्षण के दौरान आधा दर्जन कार्मिक अनुपस्थित रहे जिनके विरुद्ध संबंधित विभाग के विभागाअध्यक्षों को अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली द्वारा दिए गए हैं ।
मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक अमनदीप डुली ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 निर्वाचन की प्रक्रिया के अन्तर्गत मतदान का कार्य निष्पक्ष, निर्बाध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी की तैनाती कार्मिक कोडवार करते हुये कार्मिको को प्रशिक्षत किये जाने के लिये प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 08 अप्रैल, 2019 से 11 अप्रैल, 2019 तक किया गया था ।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन प्रशिक्षण में अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, बलरामपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक, बलरामपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, बलरामपुर में तैनात कार्मिकों में महेश्वरी प्रसाद पाण्डेय, सुधीर कुमार, अजय मिश्र, अब्दुल रहमान, नसीम अहमद, संदीप कुमार शिल्पकार ने प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित थे। नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक ने संबन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि विभागीय कार्मिकों के अनुपस्थ्ति रहने के आरोप में लोकसभा प्रतिनिधत्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही करना व नोडल अधिकारी मतदान कार्मिको को अवगत कराना सुनिश्चित करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ