अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।लोकसभा चुनाव नाम वापसी के बाद 13 प्रत्याशी मैदान चुनाव मैदान मे है निर्दल प्रत्याशी समाज सेवी सहित 13 प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह आवंटन हुआ।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों को पारंपरिक रूप से समाजवादी पार्टी के आनंदसेन यादव को साइकिल कांग्रेस के निर्मल खत्री को हाथ का पंजा भाजपा के लल्लू सिंह को कमल के अलावा आशा देवी को एयर कंडीशनर, कंचन यादव को ऑटो रिक्शा,महेश तिवारी को तीर कमान, पूर्व आईएएस विजय शंकर पांडे को माचिस की डिब्बी, शेर अफगान को लूडो,कमलेश तिवारी को ट्रैक्टर चलाता किसान,मनोज मिश्र को हेलीकॉप्टर,राजन पांडे को कांच का गिलास, लालमणि त्रिपाठी को चाबी, व शरद कुमार को अलमारी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है ।
यहा पर 31 प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किया था जाच के दौरान 17 लोगो का पर्चा खारिज हो गया था 14 प्रत्याशी को सोमवार को चुनाव चिन्ह आवंटित होना था जिसमे समाज सेवी राजन पांडे की पत्नी तृप्ति पांडे ने अपना नाम वापस ले लिया है यहा सोमवार चुनाव चिन्ह आवंटन मे 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ