Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व अर्थ दिवस पर वन विभाग द्वारा किया गया जागरूक





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। विश्व अर्थ दिवस के अवसर पर आज वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत किया गया । साथ ही भूमि के बचाव हेतु तथा पर्यावरण असंतुलन के लिए लोगों को जानकारी दी गई । 

            
जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के वन रेंज सुहेलवा पश्चिमी कैंपस में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए  ।इसके अलावा इसी क्षेत्र के कई गांव में भी छोटी-छोटी गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक असंतुलन के प्रति जानकारी दी गई । लोगों को बताया गया कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए आवश्यक है कि पेड़ों के कटान को रोका जाए तथा अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं । 



बेमौसम बरसात के मौसम गर्मी और बे मौसम ठंडी प्राकृतिक असंतुलन का ही नतीजा है । यदि इसी तरह प्राकृतिक असंतुलन बना रहा तो आने वाले समय में बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी । यदि अपनी भूमि सुरक्षित है उस पर रहने वाले जीव जंतु सुरक्षित हैं तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा । यह भी जानकारी दी गई की ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए एकमात्र उपाय है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाएं ।


 इसके लिए वन विभाग व सरकार लगातार प्रयास कर रही है । इस बृहद कार्य में जन सहभागिता की नितांत आवश्यकता है । इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह पेड़ों की कटान को रोकने में मदद करें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और अपने धरती को तथा मानव जीवन को सुरक्षित बनाने में सहयोग दें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे