Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्राम प्रधान ने प्रेमी प्रेमिका की करायी शादी






गोण्डा:मनकापुर के ग्राम सभा दिनकरपुर में ग्राम प्रधान ने प्रेमी युगल का विवाह कराया। गांव के सहदेव पुत्र  गोमती और जनपद के ही खोडारे थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरहरिया अल्लीपुर निवासिनी संगीता पुत्री  छागुर के बीच बीते दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था | युगल प्रेमी में प्रेम इतना परवान चढ़ गया कि रविवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से भाग आई | 



घर में नौजवान बेटे के इस कार्य से सहमे परिजन सोमवार तड़के ही ग्राम प्रधान संदीप सिंह को मामले से अवगत कराया | ग्राम ने मामला सजातिये देख प्रेमिका के परिजनों को भी गाँव आने के लिए आमंत्रित किया | 
वीडियो 



जहाँ दोनों पक्षों के रजामंदी से ग्रामीणों के मौजूदगी में गाँव  स्थित मंदिर में प्रेमी प्रेमिका का विवाह करा दिया गया |
इस मौके पर राजू श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, रामनाथ गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, बरकातुल्ला, मो० बक्श खान,शेष श्रीवास्तव पं० अमित शुक्ला आदि तमाम ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे