शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | तहसील सदर के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /सिविल जज सीनियर डिवीजन मधु डोगरा के निर्देशन में एवं तहसील सदर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय तहसीलदार सदर की अध्यक्षता में "मानव तस्करी एवं एसिड अटैक" विषय पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया l
जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी | तत्पश्चात् अत्रि कुमार पाण्डेय एडवोकेट एवं राजीव सिंह एडवोकेट पैनल एडवोकेट तहसील सदर के द्वारा मानव तस्करी एवं एसिड अटैक के बारे में विधिक जानकारी दी गई l पैनल एडवोकेट के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदत्त की जा रही निशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया l
जागरूकता शिविर में श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय सचिव तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण तहसीलदार सदर , सुश्री आकांक्षा मिश्रा नायब तहसीलदार सदर, पैनल एडवोकेट अत्रि कुमार पाण्डेय,पैनल एडवोकेट सुरेंद्र पांडेय, पैनल एडवोकेट राजीव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ