Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एनएचएम कर्मिओ की समस्याओं के निस्तारण हेतु चार सदस्यीय कमेटी गठित





मंडलीय जीआरसी कमेटी के सदस्य बने सीएम शुक्ला
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज मंडल की अध्यक्षता में मंडल के प्रतापगढ़ प्रयागराज कौशाम्बी एवं फतेहपुर के एनएचएम कर्मचारियों की  समस्याओं के निस्तारण हेतु मंडल स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है , 


जिसकी बैठक प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को प्रयागराज में होगी जिसमें मण्डलीय कार्यक्रम प्रबंधक के साथ दो एनएचएम कर्मचारी प्रतिनिधि है | अपर निदेशक ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि जिला संयोजक प्रयागराज आजाद सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ सीएम शुक्ल अपने जिले की समस्याओं के साथ ही कौशाम्बी एवं फतेहपुर के एनएचएम कर्मचारियो की समस्याओं को संकलित करते हुए समस्या के निस्तारण हेतु माह के दूसरे  सोमवार को बैठक में प्रतिभाग करेंगे | इस कमेटी के बनने से एनएचएम कर्मचारियों के शोषण में कमी आयेगी |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे