Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सल्टौआ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रैली का हुआ आयोजन






सुनील उपाध्याय 
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में दाखिला बढाने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनापुर विकास खण्ड सल्टौआ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रैली का आयोजन हुआ। बच्चों ने स्कूल चले हम कार्यक्रम को गीत, कविता, ह्रास्य व्यंग नाटक के द्वारा लोगों का ध्यान शिक्षा की तरफ खिचा। 


मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती डाॅ0 प्रत्यूश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र व गौरवमयी उपस्थिति प्रवक्ता डायट बस्ती राम कृष्ण ओझा ने माॅ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। विद्यालय की छात्रा महिमा यादव, ऊषा यादव, सुशमा गौतम ने सरस्वती बन्दना व शालिनी यादव, शालिनी गौतम, नीलू ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा आराधना व साथियों ने अज्ञानता समाज का नाटक प्रस्तुत किया। 



अतः मे जागरूकता रैली निकाली गयी, बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा अमूल्य धरोहर है, स्कूल भविष्य के निर्माता होते है। अभिभावक परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराये व समय समय पर शिक्षकों से सम्पर्क बनाये रखे। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्र ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग नयी पहल कर रहा है। नीजी विद्यालयों से प्रतिस्पर्धा में शैक्षिक वातावरण बनाने मंे सफल होता है।


कार्यक्रम के संयोजक व संचालन कर्ता सहायक अध्यापक हरि प्रसाद मिश्र ने किया, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शैक्षिक गतिविधियों के संचालन के अनुक्रम में सहायक अध्यापक  हरि प्रसाद मिश्र के अध्यापन शैली और अन्य  सामाजिक कार्यो की प्रसंशा किया। उन्होंने कहा कि हरि प्रसाद मिश्र द्वारा पढाये गये छात्र-छात्राए आज डाक्टर और इंजीनियर के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त है। इनसे विकास खण्ड के अन्य शिक्षको को प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करना चाहिए जिससे शिक्षा विभाग अपनी अपेक्षित लक्ष्य को हासिल करते हुए परिषदीय विद्यालयों की धुमिल छवि को नया आयाम मिल सके। 



इस अवसर पर डायट प्रवक्ता  राम कृष्ण ओझा ने कहा कि किसी भी देश-प्रदेश के चैमुखी विकास में शैक्षिक उन्नयन की महती भूमिका होती है। विभाग से जुडे हुये सभी लोगों को सम्नवित प्रयास करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना समय की सबसे बडी आवश्यकता है। इस अवसर पर उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम भरत वर्मा, बब्बन पाण्डेय, ग्राम प्रधान बृज भूषण यादव, सहायक अध्यापक इन्द्र मणि मिश्र, कविता मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे