सुनील उपाध्याय
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी मीडिया सम्पर्क विभाग जिला संयोजक नितेश शर्मा ‘रवि’ ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर को पत्र भेजकर मतदाता सूची में 7 जीवित लोगों को मृतक दिखाकर विलोपन सूची में डाल दिये जाने के मामले की जांच कराकर उन्हें पुनः मतदाता बनाकर वोट डालने का अधिकार देने की मांग किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा है कि सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र के पड़री पाण्डेय बूथ संख्या 243 पर विलोपन सूची में मृतकों की संख्या 11 दिखाई गई है जबकि इनमें से 7 मतदाता जीवित हैं और केवल 4 की मृत्यु हुई है।
पत्र में कहा गया है कि रन्नू तिवारी पुत्र सीताराम, सरिता पत्नी अरविन्द, सूरज शर्मा पिता- चन्द्रा शर्मा, लक्ष्मी पाण्डेय पुत्र विनय कुमार अभय प्रताप शर्मा पुत्र राम सागर, अमिनाथ पुत्र छबिलाल, सुशील कुमार पुत्र हनुमत प्रसाद जीवित है जबकि शान्ती देवी पत्नी बालकेश, विन्दा देवी पत्नी राज नारायण छांगुर पुत्र नरायन खुशबुननिशा पत्नी अनवार अली मृतक हैं। उन्होने मतदाता सूची की जांच कराकर मृत दिखाये गये 7 मतदाताओं का नाम विलोपन सूची से हटाकर उन्हें मतदान का अवसर दिलाने का आग्रह किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ