अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के नामांकन पर्चा दाखिल प्रक्रिया के अंतिम दिन आज लोकसभा सीट 58 श्रावस्ती के लिये कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है ।
चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्रावस्ती लोकसभा सीट के नामांकन के अंतिम दिन कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है । इस प्रकार कुल नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 19 हो गई है ।
नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वालों में झलूसे पुत्र राम कुमार निषाद, निर्दलीय, अर्जुन पुत्र सहदेव निर्दलीय, दुर्गेश दास पुत्र गणेश दास हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी, तरन्नुम जहां पत्नी मोहम्मद हकीम आजाद बहुजन मुक्ति पार्टी, उग्रसेन सिंह पुत्र हरि सिंह निर्दलीय, श्रीमती श्वेता रस्तोगी पत्नी अरविंद रस्तोगी भारतीय जनसंघ पार्टी, अजीत प्रताप सिंह पुत्र वीर प्रताप सिंह निर्दलीय, सहज राम पुत्र दुर्गा प्रसाद निर्दलीय द्वारा नामांकन के अंतिम दिन नामांकन पर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी का कक्ष मे दाखिल किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ