अखिलेश्वर तिवारी/उमेश तिवारी
बलरामपुर ।। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर बने राप्ती नदी सेतु के ऊपर आज एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । इस पुल पर आज शाम एक दंपत्ति ने अपने नवजात शिशु को पुल के ऊपर सड़क पर फेंक कर फरार हो गए ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद बोलेरो गाड़ी से गोंडा की ओर से आए 2 लोग इसमें एक पुरूष तथा एक महिला थी उन्होंने गाड़ी रोककर पुल के ऊपर ही नवजात शिशु को फुटपाथ पर रख दिया और गाड़ी तेजी से तुलसीपुर की ओर लेकर चले गए । लोगों की निगाह जा फुटपाथ पर पड़े बच्चे पर पड़ी तो वहां भीड़ इकट्ठी होने शुरू हो गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि जब उन लोगों ने बच्चे को देखा उस समय उसकी मौत हो चुकी थी । सूचना पुलिस को देने का प्रयास स्थानीय लोगों द्वारा किया जाने लगा परंतु पुलिस से लोगों का संपर्क नहीं हो पाया जिसके बाद हमारे एक सुभचींतक ने मुझे सूचना दी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया गया ।
एसपी के पीआरओ ने तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित को सूचित किया जिसके बाद कुछ ही मिनटों में कोतवाल नगर रामाश्रय राय अपने तमाम सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने बच्चे का अंतिम संस्कार करवाया ।
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से पूरे क्षेत्र के लोग काफी आक्रोशित हैं । लोगों का कहना है कि ऐसे माता पिता को जितनी भी धिक्कार की जाए वह कम होगी । ऐसे लोग इंसानियत के नाम पर कलंक है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ