Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी सरकार ने बदल दिया देश के विकास का नक्शा : राजा भैया








मोदी सरकार ने किया देश का विकास : राम प्रताप वर्मा
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने उतरौला विधानसभा में जनसंपर्क किया और कई कार्यक्रमों में उपस्थित हिस्सा लिया। उन्होंने रामपुर पुरार, बन्हा चौराहा, सहियापुर, फत्तेपुर, बिरदा बनियाभारी, उतरौला नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। राजा भैया के साथ उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व चेयरमैन उतरौला अनूप चंद्र गुप्ता, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम दयाल सहित कई नेता साथ रहे।
     


राजा भैया ने लोगों को उनकी ताकत का एहसास दिलाते हुए कहा कि आपने अपनी उंगली की ताकत को 2014 में सही जगह इस्तेमाल किया था और 5 साल में देश को बदल दिया। आपने मोदी जी पर विश्वास जताया तो उन्होंने हर क्षेत्र में विकास किया। महिलाओं, बजुर्गों, बच्चों, युवाओं सबके लिए एक से बढ़कर एक योजना लागू की। 



गैस, शौचालय, बिजली, पेंशन योजना, किसान सम्मान सहित कई तरीकों से विकास किया। आज हमारे बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। किताबें, कपड़े और अच्छा स्कूल देने का काम मोदी जी ने किया है, क्योंकि वे जानते हैं कि यही बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि वह जन्मदिन पर करोड़ों की माला पहनती थीं। उस हार में से एक भी नोट उन्होंने दलितों के हित में नहीं लगाया। वहीं मुलायम सिंह को लेकर राजा भैया ने कहा कि उन्होंने सारी योजनाएं सिर्फ इटावा में दीं। खुद को वे किसान पुत्र कहते रहे लेकिन किसानों की बदहाली के जिम्मेदार वही हैं।
     


विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने बहुत विकास किया है। आजादी के बाद पहली बार देश में इतना काम हुआ है। गठबंधन के प्रत्याशी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से लेकर विधायकों को गाली देने वाला अपने आप को नहीं देखता जिसने एक से बढ़कर एक घोटाले कर के गोंडा की जनता को लूट लिया। उन्होंने 6 मई को जलपान से पहले मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजा भैया को बड़ी जीत दिलाने का काम करें।
     


कार्यक्रम में राज नरायन, सियाराम यादव, तुलाराम यादव, अरविंद कुमार, मैदान लाल मौर्या, राम लोचन वर्मा, सूर्यभान पासवान, बसंत लाल जायसवाल, मायाराम यादव, जलाल अहमद प्रधान, आसाराम गौतम, गणपति यादव, मिथलेश मिश्रा, हीरालाल मौर्या, राम सरन वर्मा, गंगाराम, विश्राम मिश्रा, प्रकाश यादव, रविन्द्र मिश्रा, दिलीप कश्यप, तोताराम वर्मा, आत्माराम वर्मा, अशोक वर्मा, स्वयम्बर प्रसाद मिश्रा, अलखराम वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रक्षा राम यादव, राम निवास वर्मा, कन्हैया लाल, आनंद राम वर्मा, जगप्रसाद वर्मा, राम फेर यादव, सतीश चंद्र वर्मा, लालबाबू वर्मा, मेलाराम, सुमिरन वर्मा, गौतम, तीर्थ वर्मा, पूंजाराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे