आलोक बर्नवाल
धनघटा, संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर अपराध तथा अपराध करने वालो पर शामत आ गई है। जनपद के समस्त थानों क्षेत्रो में हर अपराधियों पर पुलिस की नजर मजबूत हो गई है। जिससे अवैध शराब सहित अनेको ग़ैरकानूनी धंधों पर काफी चोट पहुचाई जा रही है। जिसमे सी ओ आनंद कुमार पांडेय के सफल निर्देशन में थाना प्रभारी भी सख्त होकर अपराध पर जोरदार प्रहार किया है।
इसीक्रम में आज मंगलवार को धनघटा थानांतर्गत एस ओ रणधीर मिश्रा की अगुवाई में 247 लीटर अवैध शराब के साथ छह आरोपी रामफेर पुत्र जवाहिर निवासी देवरी, महंथ निषाद पुत्र मुन्नर निषाद निवासी चपरापूर्वी, बलिंद्र पुत्र रामप्यारे निवासी सुरैना, रामजीत पुत्र भीमल निवासी सुरैना थाना धनघटा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
जिसपर अभियुक्त पर धनघटा पुलिस ने आबकारी अधिनियम 60 के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। इसीक्रम में मंगलवार को एसओ के निर्देशन में धनघटा पुलिस ने शान्तिभंग की धारा 151/107/116 में पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ