Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात कारण से लगी आग में रियायशी झोपड़ी जलकर खाक





आगलगी से जनहानि नही लेकिन धनहानि से परिवार पीड़ित
आलोक बर्नवाल
संतकबीर नगर। बेलहरकलां विकास खंड स्थित करमहवा टोला में बीते  रात को अज्ञात कारणों से लगे आग से गरीब पटवारी पुत्र सागर की रियायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। जिनसे इनके सामने रहने का संकट पैदा हो गया। 



पीड़ित के झोपड़ी में रखे घरेलू सामान सहित कपड़े आदि भी जलकर खाक हो गए। जिससे परिवार के लोग काफी दिक्कत में आ गए है। जिसके कारण इनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस घटना में गनीमत रही कि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नही हुआ है।



लेकिन इन गरीब परिवारो  के पास एक भी रुपया भी नही बचा। जिससे यह परिवार पूरी तरह से संकट मे आ गया है। मेहनत मजदूरी करके अपने जीवन का यापन कर रहा था। जिसे अब परिवार को शासन से मदद मिलने की आश है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे