Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के निरीक्षण में पुलिस चौकी मगहर का कार्य संतोषजनक





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के घोषणा के बाद पुलिस के कार्यभार मे बढ़ोतरी हो गई है। जिससे पुलिस के कार्यप्रणाली में और तेजी लाने पर एसपी द्वारा बल दिया गया। इसीकड़ी में आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस चौकी मगहर का औचक निरीक्षण किया गया।



 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस चौकी भवन व परिसर की साफ सफाई को देखा गया व शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओ के साथ उचित व्यवहार एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रभारी पुलिस चौकी मगहर को हिदायत दिया गया। 


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी पुलिस चौकी मगहर को निर्देशित किया गया कि पुलिस द्वारा जनता से अपील की जाये कि भयमुक्त होकर लोकसभा चुनाव 2019 के निर्वाचन में भाग लेते हुए मतदान करे यदि कोई आपसी सद्भाव और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। जिससे आरोपियो को पकड़कर शांति और सौहार्द को कायम रखा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे