Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अभ्यर्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़  | जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के आदेश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, प्रतापगढ़ में छात्र/छात्राओं को मतदान प्रक्रिया में नैतिक मतदान तथा ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान की गयी एवं मतदान हेतु शपथ दिलायी गयी। उपस्थित अभ्यर्थियों को बताया गया कि वह स्वयं भी मतदान करें एवं अपने परिजनों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें तथा लोकतंत्र को मजबूत करें।



 संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु संस्थान के प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली प्रारम्भ होकर विकास भवन तक एवं पुनः संस्थान में वापस आकर समाप्त की गयी। रैली में अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न स्लोगनों जैसे सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, प्रतापगढ़ ने भरी उड़ान, शत् प्रतिशत करें मतदान, है यह सबकी जिम्मेदारी डाले वोट सभी नर-नारी, जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार, लोकतंत्र का सम्मान करेगें निर्भय हो मतदान करेगें, वोट डालने चलो रे साथी लोकतंत्र के बनो बाराती, प्रतापगढ़ ने ठाना है शत् प्रतिशत मतदान कराना है, ‘‘सोच समझकर करो मतदान सही नेता की करो पहचान‘‘ छुट्टी नहीं मनायेगें वोट डालने जायेगें, लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना मत अधिकार, सबकी सुनें सभी को जानें निर्णय अपने मन की माने आदि के माध्यम से जागरूक किया गया। 



इसी प्रकार पट्टी तहसील परिसर में दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत दिव्यांग मतदाताओं को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 62 दिव्यांग मतदाता उपस्थित रहे उन्हें मौखिक एवं भौतिक प्रशिक्षण मास्टर प्रशिक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी,  रवि प्रकाश, शाहिद मुराद द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया।


 इस प्रशिक्षण में दिव्यांग मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट की विधिवत् जानकारी दी गयी।इस कार्यक्रम में राजकपूर नायब तहसीलदार, वीरेन्द्र कुमार शर्मा नायब नाजिर, प्रशान्त श्रीवास्तव एडीओ समाज कल्याण एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के दिनेश शर्मा, राकेश सरोज, जीतेन्द्र कुमार, स्वयं सेवी संस्था उत्थान सोसाईटी के पंकज त्रिपाठी सहित दिव्यांग मतदाता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे