Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जर्नी फॉर वोट यात्रा हुई रवाना






उपजिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमर जीत सिंह 
अयोध्या।मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुख्य चुनाव अधिकारी अयोध्या के निर्देशन में लायन्स क्लब रूदौली एवं प्रशासन के सहयोग से मंगलवार दिन में 11 बजे हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक दरगाह शेखुल आलम ह0 मखदूम अहमद अब्दुल हक़ रह0 साहब से राम की पैड़ी अयोध्या तक जर्नी फ़ॉर वोट यात्रा को उपजिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।



उपजिलाधिकारी ज्योति सिह ने जर्नी फार वोट यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए लोगो को मतदान के लिए संकल्प दिलाया।लोगो ने मतदान के लिए ज़ोरदार नारेबाजी भी की।यह यात्रा दरगाह शरीफ से सीधे हनुमान किला मंदिर पहुंची और उसके बाद रूदौली भेलसर मार्ग से भेलसर चौराहा पहुंची।लगभग 55 किमी0 लम्बी यात्रा में महिलाओं सहित काफी तादाद में लोग  सम्मलित हुए।यात्रा में एक दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन व 40 से अधिक मोटरसाइकिल तथा एम्बुलेंस सम्म्लित रहे।




बार एसोसिएशन रूदौली के अधिवक्ताओं ने भेलसर चौराहे पर किया स्वागत
जर्नी फार वोट यात्रा जब भेलसर चौराहा पर पहुंची तो रूदौली के अधिवक्ताओं ने मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए स्वागत कर मतदान के लिए संकल्प लिया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रसेन मिश्रा,महामंत्री रमेश शुक्ला,अफसर रज़ा रिज़वी,गया शंकर कश्यप,अब्दुल हई खान,राम भोला तिवारी,मो0 फहीम खान,शकील अहमद,मो0 अहमद,गोरखनाथ तिवारी,रमेश सिंह,सन्तराम रावत,संतोष कुमार श्रीवास्तव,अली हैदर,बालेन्द्र सिंह,चौ0 अजीमुद्दीन,संतोष पाण्डेय,कुलभूषण यादव,नरेंद्र मिश्रा,साहेब सरन वर्मा,अमर सिंह,ओम प्रकाश,अजय यादव,हरिश्चन्द्र,प्रमोद द्वेदी,अरविन्द शुक्ला,वेद तिवारी,रामेश्वर पिंटू आदि मौजूद रहे।




लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट आई कॉन डॉ0 नेहाल रज़ा ने बताया कि यात्रा के हर 5 किलोमीटर पर पड़ाव होंगे जहा हैंडबिल वितरित करते हुए रुक रुक कर नुकड़ सभा द्वार लोगो मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा।अन्तिम पड़ाव राम की पैड़ी पर एक लघु काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमे 5 कवि व 5 शायर मतदाता जागरूकता पर अपनी रचनाओं को पढ़ेंगे।इस अवसर पर तहसीलदार शिव प्रसाद,स्वीप नोडल अधिकारी/नायब तहसीलदार पैगाम हैदर,लायन अध्यक्ष मधुकर मिश्रा,मौलाना अरशद,वरिष्ठ उपनिरिक्षक शमशाद अली,उपनिरिक्षक अशोक कुमार,ग़ज़ाली मियां,डॉ0 अनवर,आरबी सिंह,चौधरी मतीन आदि मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे