आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज मंगलवार को गर्भनिरोधक अंतरा को हर जन तक सुलभ रूप से पहुंचाने के लिए जिले में हर बृहस्पतिवार को अन्तरा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी चिन्हित पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल व अर्बन हेल्थ केंद्रों पर अन्तरा के लिए प्रशिक्षित विशेषज्ञ उपस्थित रहकर अपनी सेवा देते रहेंगे।
यह सभी जानकारी देते हुए जिला परिवार कल्याण अधिकारी व एसीएमओ आरसीएच डॉ जी.एम. शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने पिछले बीते साल के अगस्त में यह कार्यक्रम का आरंभ किया गया था। तभी से महिलाओं को अन्तरा इंजेक्शन लगवाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
इसके बेहतर परिणाम भी सामने आए हैं। अब जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर बृहस्पतिवार को अन्तरा दिवस मनाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान महिलाएं को आशा लेकर आएंगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख रेख में उन्हें अन्तरा इंजेक्शन लगाकर उनका रजिस्ट्रेशन कार्ड दे दिया जाएगा। इस कार्ड में सारी सूचनाओं के साथ टोल फ्री नम्बर भी लिखा रहेगा।
जिसपर महिलाएं परामर्श भी ले सकती हैं। अप्रैल माह में अब तक 154 अन्तरा इंजेक्शन जिला संयुक्त चिकित्सालय के अतिरिक्त 9 सीएचसी व पीएचसी पर लगाए जा चुके हैं। अब दो अर्बन हेल्थ केंद्रों पर भी इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था हो चुकी है। इसके अतिरिक्त सामान्य दिनों में भी अंतरा इंजेक्शन लगवाए जा सकेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ