आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। दुधारा थाना अंतर्गत पिपरा प्रथम के पास नंदौर रुधौली मार्ग के पास स्थित छपिया पुल के समीप मोटरसाइकिल सवार दिलीप गौड़ पुत्र गुड्डन निवासी ग्राम महुआरे थाना रुधौली जनपद बस्ती मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई जिससे युवक की मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर गई।
बताते चले कि युवक अपनी मोटरसाइकिल यूपी 58U7339 से बेलवा सेंगर की तरफ आ रहा था जिसके तेज रफ्तार होने की वजह से मोटरसाइकिल सवार मोड़ पर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल लेकर गड्ढे में जा गिरा। जिससे मोटरसाइकिल सवार को काफी चोटें आयी।
सूचना पर पहुँचे पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता व हेड कांस्टेबल कपिल गौतम के द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर चोटिल को सीएससी सेमरियावां के लिए भिजवाया गया। यह पुलिसकर्मी का सराहनीय कार्य है।
घटना के बाबत सूचना पाकर लड़के के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ