Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जलाशयों में नहीं रहा पानी,वीडियो में देखिये जानवर खुद कर रहे पानी पीने की व्यवस्था





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में गर्मी का असर अभी शुरू ही हुआ है कि जलाशयों में पानी की किल्लत होने लगी है । पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए अब इधर-उधर भटकना पड़ रहा है । जिला प्रशासन चुनाव संपन्न कराने में व्यस्त है परंतु प्यास जैसी आवश्यकता को टाला नहीं जा सकता है । पशु-पक्षी भी अब पानी पीने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढते दिखाई देने लगे हैं । 



ताजा मामले में आज भैंसों का एक झुंड पीने के लिए पानी ढूंढते ढूंढते हैंड पंप के पास पहुंच गया और खुद ही हैंड पंप चला कर पानी पीकर प्यास बुझाता दिख रहा है । इस नजारे  को हमारे प्रतिनिधि ने  अपने कैमरे में कैद  कर लिया जिसे देख कर  शायद  प्रशासन की नींद टूटे और इन बेजुबान  जानवरों की  समस्या को समझें ।
वीडियो 


 ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि इस स्थिति को देखने के बाद जिम्मेदार विभाग को सतर्क होना जरूरी है ताकि जीव जंतुओं को पीने के लिए पानी मिल सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे