Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर पुलिस का सराहनीय कार्य






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर कोतवाली नगर पुलिस का सराहनीय कार्य लगातार जारी है । ताजा मामले में नगर पुलिस ने कानपुर से गायब हुई एक मंदबुद्धि बालिका को बस स्टेशन बलरामपुर  से बरामद कर कानपुर पुलिस की मदद से उसके परिजनों को सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है । पुलिस की तत्परता तथा इस कार्य से लोग पुलिस के कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं ।

                   

पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका पूनम (नाम काल्पनिक) पुत्री गिरीश कुमार साहू निवासी गांधीनगर जनपद कानपुर विद्यालय का ड्रेस पहने हुए बस स्टेशन बलरामपुर के पास घूम रही थी । संदिग्ध लगने पर सिविल लाइन के सभासद मंटू सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रामाश्रय राय तथा दीनानाथ सागर चौकी प्रभारी पीपल तिराहा को सूचित किया गया ।


 सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचकर उस लड़की को महिला पुलिस कर्मियों की मदद से थाना कोतवाली नगर में लाया गया । बालिका के बैग से आधार कार्ड मिला जिसमें अंकित पते के आधार पर जनपद कानपुर के पुलिस स्टेशन से संपर्क किया गया । 


कानपुर पुलिस द्वारा अपेक्षित सहयोग करते हुए उसके माता पिता को बालिका के संबंध में सूचित किया गया । पुलिस द्वारा सूचना पाकर उसके माता पिता  24 अप्रैल आज बलरामपुर पहुंचे । उप निरीक्षक  दीनानाथ सागर द्वारा बालिका को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे