Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बरात आने से पहले दुल्हनियां प्रेमी संग फुर्र , मनकापुर पुलिस में मुकदमा दर्ज






गोण्डा:शादी की तारीख ज्यों ज्यों करीब आ रही थी माँ बाप की धड़कने बढ़ती ही जा रही थी | पिता की  फ़िक्र थी कि उसके लाडली को शादी में देने वाले उपहारों में कोई कमी न रह जाए वही मां बेटी की खुशियों को लेकर हसीन सपने बुनते हुए आये हुए मेहमानों के खातिरदारी में कोई कसर न होने पाए इस लिए घर के अन्दर से बाहर उसके कदम रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे लेकिन मां को इसकी भनक भी नहीं थी की उसकी बेटी के सपने इस शादी में नहीं है बल्कि उसने अपना जीवनसाथी पहले ही तय कर लिया है और प्रेमी के साथ फुर्र हो गयी |



ऐसा ही एक मामला मनकापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला है जहाँ पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि उसके पुत्री की बारात आनी थी लेकिन गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी के 2 दिन पूर्व घर में रखे ₹90000 नगद चांदी के पायल वह कपड़ा आर लेकर भगा ले गया |


मामले में पीड़ित पिता शिकायत लेकर जब विपक्षी के घर गया तो घर वाले गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी दे रहे हैं | पीड़ित पिता की तहरीर को संज्ञान में लेते हुए मनकापुर पुलिस ने रूआब अली पुत्र नसीर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है
वही प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे