दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। शराब के कारोबारियों पर चला छपिया पुलिस का डंडा थाना प्रभारी छपिया श्यामबहादुर सिंह के नेतृत्व में मय फोर्स के साथ शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई ।
अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलाकर छपिया थाना क्षेत्र के भौरहा गॉव में छापेमारी की गई छापेमारी की खबर सुनते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और घर छोड़कर भाग निकले।
प्रभारी निरीक्षक छपिया श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब की भट्ठियां को तोड़कर गन्ने के खेत से लगभग 500 लीटर लहन और शराब बनाने वाले उपकरण को मौके पर नष्ट किया गया और इसी तरह से छापेमारी के सिलसिला जारी रहेगा और यदि किसी दशा में भट्ठियां सुलगी तो शराब बनाने वालों की खैर नही।
छापेमारी के दौरान टीम में चौकी इंचार्ज मसकनवा जितेंद्र यादव,चेतन पाण्डेय, विजयशंकर रॉय,संजय सिंह, सहित कई लोग टीम में शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ