Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेहरा थानाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्यवाही






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने लगातार जिले की पुलिस को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए प्रयास जारी कर रखा है ।



 जिले की पुलिस मित्र पुलिस के रूप में कार्य करते दिखाई दे इसके लिए उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही सुधार कराना शुरू कर दिया था जिसका नतीजा भी अब धीरे-धीरे दिखने लगा है । 



आज एसपी अनुराग आर्य ने जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के थाना सादुल्लाह नगर तथा रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया तथा बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा भी की । समीक्षा के दौरान रेहरा बाजार थाना अध्यक्ष की तैयारियों में कमी पाए जाने के कारण उन्होंने वेतन कटौती का निर्देश भी दिया है ।



 पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के क्रम मे थाना सादुल्लाह नगर तथा थाना रेहरा का  औचक निरीक्षण करते हुए लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की ।  



पुलिस अधीक्षक ने थाना रेहरा तथा थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र अंतर्गत बर्नएबल गांवों तथा क्रिटिकल बूूथों का  निरीक्षण किया । बर्नेबल गाँव जैसे भगवानपुर ग्रंट कोरियन डीह थाना रेहरा, नेवादा थाना सादुल्लाह ,क्रिटिकल बूथ जैसे जूनियर हाई स्कूल रेहरा , भगवती प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज रेहरा, प्राथमिक विद्यालय विजयपुर ग्रंट थाना रेहरा, जिसमें प्रभावित लोगों जैसे  रामानंद,  बलराम, तथा राधिका देवी  ग्राम नवादा में  पीड़ित  भीमा , मानिक राम , रामबहादुर , जगन प्रसाद आदि लोगों से  मुलाकात कर उनको सुरक्षा का एहसास कराया तथा उन्हें बिना डरे स्वतंत्र रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया । 




सभी अधिकारियों कर्मचारियों को विशेष हिदायत दिया गया कि वे  ग्राम प्रहरीयों के निरंतर संपर्क में रहे और छोटी से छोटी जानकारी इकट्ठी करें । उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रेहरा को चुनाव संबंधी तैयारियों में लापरवाही बरतने के कारण वेतन कटौती की नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे