अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार को निर्माणाधीन फायर स्टेशन उतरौला का औचक निरीक्षण किया । बढ़ती हुई बेहताशा गर्मी में आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है , जिससे अपार जन धन की हानि होती है।
इसके बचाव के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने उतरौला मे निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण किया गया । उन्होने आपात स्थिति से निपटने हेतु फायर स्टेशन के अधिकारियों कर्मचारियों को सदैव तैयारी हालत में रहने, सूचना मिलने पर बिना समय व्यतीत किए शीघ्र अतिशीघ्र घटना स्थल पर पहुंचने हेतु भी निर्देशित किया ।
यह चेतावनी भी दी गई कि फायर अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ