Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। अवैध कारोबार करने वालो के साथ ही अन्य अपराधियो पर भी पुलिस की नजरे टेड़ी हो गई है।


 इसीक्रम में जनपद मे अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 26.अप्रैल 2019 को थाना दुधारा पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के धारा 60 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।



 जिसमे गिरफ्तार आरोपी सुदर्शन उर्फ गूंगा पुत्र छोटेलाल निवासी असरफपुर थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर का है।जिसके  पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। जिसे गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल केउ0नि0 अनिल कुमार,हे0का0 श्रीकांत यादव, हे0का0 कौशल किशोर सिंह शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे