Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन दिन से भूखी प्यासी महिला को पुलिस ने खाना खिलाकर किया सराहनीय कार्य






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस के प्रति लोगो मे व्यापत जनधारणा को बदलने में प्रयासरत संतकबीरनगर जनपद की पुलिस भी इसमे तेजी से अपने कार्य को कर रही है। इसतरह से बीते दिन एक महिला कांस्टेबल द्वारा भी वृद्ध महिला को खाना खिलाकर पुलिस के प्रति लोगों के नजरिये को बदलने का कार्य किया था।


 जिसपर प्रदेश के डीजीपी ने पत्र के माध्यम से महिला कांस्टेबल को प्रोत्साहित भी किया था। इसीक्रम में आज शुक्रवार को थाना महुली पर एक महिला जो पिछले तीन दिनो से खाना नही खायी थी। भूखी-प्यासी अपनी फरियाद लेकर थाने पर आयी जिसे सर्वप्रथम प्रभारी निरीक्षक थाना महुली शैलेन्द्र राय द्वारा महिला का0 रेनू पाल के साथ ले जाकर भोजनालय मे खाना खिलवाया गया।



 महिला का आरोप था कि उसका पारिवारिक विवाद है ससुराल वाले उसे दहेज के लिए उत्पीड़ित करते हैं तथा मारपीट करते हैं। विदित हो कि पूर्व मे उक्त महिला के परिजनों के विरुद्ध उत्पीड़ित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना पर गंभीर धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। इस बाबत महिला द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 अप्रैल 2019 को उसके परिजनों द्वारा उसका चूल्हा फोड़ दिया गया था। जिसके कारण वह तीन दिनों से भूखी-प्यासी थी। खाना खाने के बाद महिला ने पुलिस का नम आंखों से धन्यवाद कहा। महुली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जनपदवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे