Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश का भविष्य तय करेगा आने वाला 5 साल : दद्दन मिश्रा






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने कहा है आने वाला 5 साल देश के भविष्य को निर्धारित करेगा । तुलसीपुर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने कहा 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश उत्तर उत्तर विकास की ओर बढ़ रहा है जिस राम राज्य की परिकल्पना हमारे पूर्वजों ने देखी थी । 



उस परिकल्पना को साकार करने का कार्य नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में शुरू किया है । हमारे देश मे राम राज्य की स्थापना हो, हर व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो, चारों तरफ खुशहाली हो, इसके लिए नरेंद्र मोदी को दुबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है । दद्दन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज प्रत्येक बूथ पर नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं । हमारा बूथ का कार्यकर्ता खुद को नरेंद्र मोदी समझे और बिना किसी भेदभाव के हर बूथ पर कमल खिलाने का प्रयास करें ।


 जब हर बूथ पर कमल खिलेगा तभी इस देश का मुस्तकबिल सुरक्षित रहेगा । इस अवसर पर तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, लोकसभा प्रभारी रामसुंदर चौधरी, सह प्रभारी प्रदीप सिंह, राघव राम पांडे, शिव प्रसाद यादव, ओम प्रकाश शुक्ला, गुलाब चंद पाठक, इंद्रजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, जगदीश पासवान, सुशील तिवारी, पंकज सिंह, गणेश प्रसाद सोनी, रामखेलावन वर्मा, सेक्टर प्रभारी रामनिवास यादव, राम धीरज वर्मा, संतोष तिवारी, मनीष सिंह, प्रसून कौशल व बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे