Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शराब माफियाओं का रहनुमा प्रधान पुलिस के शिकंजे में, गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही






गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर घोषित था 15000रु0 का इनाम
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना धनघटा  पुलिस ने 15000 रू0के इनामी अपराधी को  शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है । 


प्रभारी निरीक्षक धनघटा  रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि  23 सितंबर 18 को स्वाट टीम एवं धनघटा पुलिस द्वारा भारी मात्रा में पिकअप नं0 UP53 BT 9605 HJ पर 39 ड्रम में कुल 200-200 ली0 स्प्रिट (एल्कोहल मेथाइल) एवं 20-20 ली0 का 39 गैलन बरामद हुआ था जिसको शराब माफियाओं द्वारा देवरिया, गोरखपुर, बिहार ले जाकर ढ़ाबों पर बेचा जाता है जिस पर लैला, बंटी, बबली के रैपर लगा दिया जाता था तथा उसको ब्राण्ड देशी शराब का रूप दे दिया जाता था। इस सन्दर्भ में थाना स्थानीय पर तत्कालीन SO धनघटा द्वारा दिनांक 23.09.18 को मु0अ0सं0 546/18 धारा 255/259/420/467/468/471/272 IPC व 60 Ex Act कायम कराया गया था। जिसमें आरोपियों को जमानत मिल गयी थी । दिनांक 05 मई 2019 को उक्त मुकदमें में हरिशंकर राय, रामरतन, रामतेज, राजेश के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा द्वारा गैंगेस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।  

 जिसमें अभियुक्तगण जमानत पर बाहर आ गये थे। दिनांक 05 मई 2019 को उक्त मुकदमें में हरिशंकर राय, रामरतन, रामतेज, राजेश के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा द्वारा गैंगेस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । इस मुकदमें में अभियुक्तगण फरार चल रहे थे गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर द्वारा 15000रू0 का इनाम घोषित किया गया था ।




जिसके क्रम में आज दिनांक 27अप्रैल.19 को सुबह 05.30 बजे बैजूनाथ धाम मार्ग से वांछित/इनामी अभियुक्त हरिशंकर राय पुत्र रामसिंगार राय साकिन बड़गो थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर को प्रभारी निरीक्षक धनघटा  रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में धनघटा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 
हरिशंकर राय पुत्र रामसिंगार राय साकिन बड़गो थाना धनघटा रहा। 
इस बाबत गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0  हरेश तिवारी, चौकी प्रभारी बसवारी, का0 अनिल यादव, का0 मिथिलेश मिश्रा थाना धनघटा साथ ही उ0नि0  विवेकानन्द तिवारी, हे0का0 नरसिंह यादव थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे