Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के केवटहिया में आग लगने से दो घरो की गृहस्थी ख़ाक





राम गोपाल चौहान 
मनकापुर गोण्डा: अज्ञात कारणो से दो घरो में आग लगने से हजारो रुपये की नगदी व गृहस्थी के समान जल कर ख़ाक हो गये।


नगर पंचायत के मोहल्ला पटेलनगर दलित बस्ती निवासी विनोद कुमार निषाद पुत्र जगन्नाथ के घर में शनिवार के दोपहर बाद अज्ञात कारण से आग लग गया जिससे साठ हजार रुपये नगदी समेत गेहू,चावल,टीवी,अनड्राईड मोबाईल व गृहस्थी के समान जलकर राख हो गया । 

आग से पडोस के रहने वाले भुल्लन पुत्र जगेश्वर निषाद के घर भी आग के चपेट में आने से घर में रखे गेहू, चावल,टीवी व गृहस्थी के समान जल गये।आनन-फानन में लोगो ने डायल100व अग्नि शमन को सूचना दी।सूचना पा कर पहुंची पुलिस व अग्नि शमन दल आग पर काबू पाया गया।पीडित परिजनो ने बताया कि आग से लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।


दोनो पीडित परिजनो का परिवार खेत में काम करने चले गये थे।इसी दौरान आग लग गयी थी।वही तहसीलदार महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही फिर भी हल्का लेखपाल को भेज रहा हूं |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे