Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के हाईस्कूल व इंटर के बच्चो ने क्षेत्र में बढ़ाया मान





बनारसी चौधरी
बेलहर। संतकबीरनगर।बेलहर ब्लॉक के बेलवा सेंगर  ग्राम पंचायत में स्थित सरदार  पटेल इन्टर कालेज भरवलिया खुर्द के प्रधानाचार्य शिवनारायण वर्मा  ने अपने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को बेहतर अंक लाने पर बहुत बहुत बधाई दिया और कहा कि हमारे विद्यालय के होनहार बालक हरिओम जो इस बार यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के परीक्षा में 92.17 प्रतिशत अंक लाकर जनपद में पाचवाँ स्थान दिलाया है।



 यह हमारे विद्यालय के लिए बडे हर्ष और गौरव की बात है। बताते चले कि हरिओम पुत्र  मनिराम यादव ग्राम औरहिया मंझरिया पोस्ट मनैतापुर का निवासी हैं। इसीके साथ ही विद्यालय की छात्रा कंचना चौधरी पुत्री राधेश्याम चौधरी ने 86प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के सम्मान को बढ़ाया।


 विद्यालय के इन्टर मीडियट मे रिंका यादव पुत्री रामसवारे यादव ने 77.4  प्रतिशत, उमा पुत्री रामसुभग मौर्य ने 72.6 प्रतिशत तथा       दिनेश कुमार पुत्र मुनिराम  71.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन बच्चो की सफलता प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापको ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे