Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवा प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रवीणचन्द्र पाण्डेय ने चौपाल में सुनी ग्रामीणो की समस्याएं





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व लोकसभा प्रभारी प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने दुधारा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस तरह पूर्व में भालचंद यादव द्वारा विकास किया गया और जन समस्याओं को सुनी गई यदि जनता हमें अपनी समर्थन दे तो जरूर हर समस्याओं का निदान कराने के लिए हम लोग तत्पर रहेंगे।


 जनता से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र में भ्रमण किया जगह-जगह जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन सरकार सिर्फ लोगों को झूम वादे कर बेकार कर दिया है। लोगों से रूबरू होते हुए उन्होंने अपने प्रत्याशी भालचद्र यादव और कांग्रेस पार्टी के नीतियों को बारे में लोगों से बताया और कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि कांग्रेस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा वोट करें और विजयी बनावे जिससे झूठे और जुमले बाजो से बचा जा सके।


 उन्होंने लोगों से यह भी बताया कि भालचंद यादव क्षेत्र की जन समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं और अपने कार्यकाल में खलीलाबाद को संतकबीरनगर जनपद का दर्जा दिलवाने का काम किया जिसकी पहचान आज प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, जिले का नाम और हमें अपने आप में पहचान दिलाने है हो अधिक से अधिक कांग्रेस को वोट करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे