Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ( व्यापार प्रकोष्ठ) ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली





डेस्क 
बस्ती। कांग्रेस पार्टी की नीतियों, रीतियों से प्रभावित होकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डीसी दुबे ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने श्री दुबे का माला पहनाकर स्वागत किया। 


डीसी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिये हर संभव कोशिश करेंगे। दुबे के पार्टी में शामिल होने पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, मो. रफीक खां, अतीउल्लाह सिद्धीकी, गिरजेश पाल, डब्लू सिंह राना, पिण्टू बाबा, देवानंद पाण्डेय सहित तमाम कांग्रेसियों ने बधाई दिया है। इस अवसर पर बृजभान मिश्रा, संतोष कुमार, आशीष पाण्डेय, आदर्श शुक्ला, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे। 


उक्त जानकारी देते हुये उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी राजकिशोर सिंह की जीत सुनिश्चित कराने के लिये पदाधिकारियों की अलग अलग ठीमें जनसंपर्क कर रही हैं। स्वयं प्रत्याशी की टीम के अलावा उनके अनुज बृजकिशोर सिंह डिम्पल, देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शानू सिंह, नीलम विश्वकर्मा, ज्योति पाण्डेय की टीमें कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा क्षेत्र के ओड़वारा, मुण्डेरवां, महादेवा, कुसौरा, गायघाट आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर राजकिशोर सिंह के लिये वोट मांग रही हैं। इस दौरा महादेवा, कुसौरा सहित कई स्थानों पर प्रचार कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे