Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महराजगंज में अदिति उपाध्याय ने बढ़ाया जिले मान





राकेश गिरी 
महराजगंज। 12वीं की छात्रा ने यूपी बोर्ड में 89.80 फीसदी अंक किए हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 12वीं परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। महराजगंज वालों के लिए अधिक खुशी का मौका था। क्‍योंकि यहां की सिसवां विधान सभा के एक गांव के मेधावी छात्रा ने जिले का नाम रोशन किया है ।



 10वीं के छात्र ने यूपी बोर्ड में 94.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन किया तो वही सिसवां विधानसभा के नौका टोला की रहने वाली अदिति उपाध्‍याय ने 12वीं की परीक्षा में 89.80 के साथ उत्‍तीर्ण की है। वह पीएलएसजीआईसी सिसवां बाजार महराजगंज में पढ़ती हैं। अदिति के  पिता नवीन उपाध्‍याय इस सफलता से बेहद खुश हैं।


 वह अपनी बेटी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनकी बेटी बेटों से बिल्‍कुल कम नहीं है। बेटी की इस सफलता से वह बेहद गदगद हैं। इस सफलता से अदिति उपाध्‍याय ने जिले का नाम ही रोशन नहीं किया है बल्कि जनपद की ल‍ड़कियों को पढ़ने लिखने की एक प्रेरणा भी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे