आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में किसानों के डंठल जलाने से होने वाली आगजनी की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिस बाबत पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा विगत कुछ दिनो से जनपद मे आग लगने की घटनाओ की समीक्षा की गयी तो यह तथ्य उभरकर सामने आया कि जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो मे आग लगने से भारी मात्रा मे जन धन की क्षति हुई है।
सबसे मुख्य कारण यह रहा कि आग लगने की घटनाए कुछ शरारती तत्वो द्वारा डंठल जलाने के कारण ही घटित हुई है। इसके रोकथाम हेतु सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने खेतो मे डंठल जलाता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही इस सम्बन्ध मे जनमानस से अपील की जाती है कि यदि कोई व्यक्ति डंठल जलाता हुआ मिले तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। जिससे किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न होने पाए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ