आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक के ग्रामपंचायत ढोढ निवासी 45 वर्षीय युवक राममिलन उर्फ लालचंद पुत्र मुन्नीलाल गुप्ता द्वारा छत की कुंडी से लटक कर जान देने का मामला उजागर हुआ हैं। जिसकी सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पीएम के लिए भेजा हैं। वही इस बाबत मृतक के पिता ने पुलिस को दिये तहरीर मे बेटे द्वारा आर्थिक तंगी से परेशान होने के साथ ही बेटे के सर पर बेटी का विवाह के कारण अवसाद ग्रस्त होने पर आत्महत्या करने की बात कही हैं। फिलहाल पुलिस घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करने मे जुटी हैं।
बताते चले कि मेंहदावल थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढ निवासी 45 वर्षीय राम मिलन उर्फ लालचन्द्र पुत्र मुन्नीलाल के द्वारा जब देर तक सोने पर जब परिजन कमरे में गए तो छत की कुंडी से शव लटकते देख शोर मचाया गया। जिसपर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी और घटना की सूचना तत्काल नौलखा पुलिस चौकी को दी गयी। सूचना पर पहुचे चौकी इंचार्ज रणविजय सिंह ने शव को कब्जे मे लेते हुए पीएम के लिए भेजवाया और घटना के बाबत ग्रामीणों व परिजनों से पूछ ताछ किया गया।
पुलिस की जांच मे मामला आर्थिक तंगी बताया जा रहा हैं। मृतक राम मिलन उर्फ लालचन्द्र के पास चार बेटिया व एक बेटा हैं जिसमे सबसे बड़ी पुत्री का विवाह पूर्व मे हो चुका हैं। जबकि दूसरे नम्बर की पुत्री पिंकी का विवाह तय हैं और एक सप्ताह बाद शादी की तिथि भी थी। कि इसी दौरान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे पिता ने अवसाद मे आकर छत की कुंडी मे मोफलर से फंदा डाल आत्म हत्या कर ली।
मृतक के पिता मुन्नी लाल ने भी पुलिस को दिये तहरीर मे बेटे द्वारा आर्थिक परेशानी मे खुद को फंदे से लटक कर जान देने की बात कही। थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर नौलखा पुलिस चौकी के लोग मौके पर पहुचे थे और शव को कब्जे मे लेते हुए पीएम के लिए भेजा गया हैं मृतक के पिता ने दिये तहरीर मे बेटे द्वारा आत्म हत्या किये जाने की बात कही हैं। पुलिस द्वारा अपने स्तर से मृतक के बाबत जांच किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ