आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। हर बार की तरह इस बार भी जनपद में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन किया गया है। महिला थाना में स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र पर महिला थाना प्रभारी डा0 शालिनी सिंह, प्रभारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ निरीक्षक श्रीमती मंजू सिह, म0उ0नि0 श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में आज रविवार को कुल छह मामले आये। जिनमे से मौके पर पांच मामलों में सुलह समझौता करवाया गया एवं एक मामले में मोहलतनामा दिया गया।
आज आये मामलों में पहला मामला फूलमती पत्नी अमर साहनी निवासी जंगलकला खुशिया थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष अमर साहनी पत्नी चन्द्रिका साहनी निवासी कला खुशिया थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर, दूसरा मामला रीना पत्नी गया प्रसाद निवासी भुवरिया थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर व द्वितीय पक्ष गया प्रसाद पुत्र फूलचन्द्र निवासी अहिरौली थाना मेंहदावल जनपद गोरखपुर, तीसरा मामला किरन शर्मा पुत्री नेबूलाल शर्मा निवासी कैथवलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष आनन्द शर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र शर्मा निवासी सिराईमाफी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, चौथा मामला मीना पुत्री सुर्यनाथ निवासी परसाखुर्द थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष रमेश प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी इन्दिरानगर पैडलेगंज थाना कैंट जनपद गोरखपुर एवं पांचवे मामले में विमलावती देवी पत्नी मोतीलाल निवासी अघौरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष मोतीलाल पुत्र विन्ध्याचल निवासी अधौरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर में उपरोक्त सभी मामलों में दोनो पक्षो में सुलह समझौता कराया गया।
अंत मे छठे मामले में रोशनजहाँ पुत्री शफीउल्लाह निवासी बजरिया पूर्वी थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष जुनेद अहमद पुत्र मतीउल्लाह निवासी कोडरी थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के दोनो पक्षो को मोहलतनामा दिया गया। जिससे बाद में इनके बीच भी आपसी सहमति बन सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ