Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईवीएम व वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन एनआईसी में सम्पन्न




शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ |आयोग के निर्देशानुसार 39-प्रतापगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले ईवीएम तथा वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन आज सामान्य प्रेक्षक थीरू ए गनानासेकरन व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने एनआईसी में कराया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा विधानसभावार पोलिंग बूथों के लिये रैण्डमाइजेशन किया गया। 


जिला निर्वाचन अधिकारी शाही द्वारा सामान्य प्रेक्षक के समक्ष राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम की उपलब्धता और उसके आवंटन बारें में अवगत कराये जाने के पश्चात् सर्वसम्मति से वैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट का रैण्डमाइजेशन विधानसभावार किया गया है।


 उन्होने बताया कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन से ईवीएम व वीपीपैट जायेगी चिन्हांकन कर आवंटन करते हुये निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वितीय रैण्डमाइजेशन के पश्चात् उपस्थित राजनैतिक दलों व प्रतिनिधियों को ईवीएम व वीवीपैट की बूथवार सूची उपलब्ध करायी और एक सेट सामान्य प्रेक्षक अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समस्त ए0आर0ओ0 व प्रत्याशी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे