Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशाम्बी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक ने माइक्रो आब्जर्वर के साथ बैठक की





शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की कौशाम्बी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक मानसी निम्भाल ने आज अफीम कोठी सभागार में माइक्रो आब्जर्वर के साथ एक आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें उन्होने माइक्रो आब्जर्वर के कार्य एवं दायित्व के बारे में विशेष टिप्स दिये। 


कार्यक्रम का संचालन डाक्टर मोहम्मद अनीस ने किया इस बैठक में प्रेक्षक ने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर सीधे तौर पर भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेगें और अपनी 39 बिन्दुओं की रिपोर्ट मतदान समाप्ति पर सीधे अपने प्रेक्षक को प्राप्त करायेगें इन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर पुनः मतदान की प्रक्रिया भी अपनाई जायेगी विशेष रूप से माइक्रो आब्जर्वर को यह देखना है कि मॉकपोल नियत समय पर प्रारम्भ हुआ कि नही, 50 दिखावटी मतदान हुये कि नही, दिखावटी मतदान की 50 पर्चियां लिफाफे में पैक की गई कि नही, वास्तविक मतदान प्रारम्भ होने से पहले मशीन को क्लियर किया गया कि नही, मतदान की समाप्ति पर क्लोज बटन दबाया गया या नही, मतदाता रजिस्टर यानी 17ए सही तरीके से भरा जा रहा है या नही, रिकार्ड किये गये मतों का लेखा 17सी मैं रिकार्ड किये गये मतों का लेखा सही रूप से दर्ज हो गया है कि नही, पीठासीन अधिकारी की डायरी व्यवस्थित ढंग से भरी जा रही है कि नहीं, उस केन्द्र पर टेन्डर वोट या चैलेन्ज वोट हुआ है कि नहीं,


 उस मतदान केन्द्र पर कितने मतदाता पंजीकृत है, कितने मतदाता है महिला में कितने पुरूष से उनका प्रतिशत क्या है, कितनी मतदाताओं ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र अपने मतों का प्रयोग किया है, मतों की गोपनीयता भंग तो नही हो रही है यह सारी चीजों को विशेष तौर से देखना है और इन सब की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है साथ ही साथ उन्होनें सभी माइक्रो आब्जर्वर को सफल एवं शत प्रतिशत चुनाव सम्पन्न कराने के लिये अग्रिम बधाई भी दी। इस अवसर पवर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, प्राचार्य अफीम कोठी शिव प्रकाश, डी0सी0 मनरेगा ओम प्रकाश यादव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे