Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी में है पड़ोसी देश की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने की कूव्वत : राजा भैया






लोगों को धमकाने वाले का चुनाव बाद बाहर लाऊंगा काला चिट्ठा
 देश की तरक्की, किसानों की खुशहाली और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए मोदी जरूरी
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। गोण्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने जनसंपर्क करते हुए कई कार्यक्रमों को संबोधित किया, जिनमें चुवाड़, शिव परसा, महागौरा, कोटखस, बुद्धि बाजार, साबरपुर मुख्य रहे। उनके साथ गौरा विधायक प्रभात वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव, प्रमुख अजय तिवारी, नीलू पासवान, राकेश वर्मा, अभिमन्यु पटेल, श्रवण शुक्ला सहित कई सम्मानित नेता रहे।
      

 राजा भैया ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब को मिल कर मोदी जी को जिताना है, क्योंकि उन्होंने गरीबों, किसानों, जवानों, महिलाओं और बच्चों के लिए काम किया है। इससे पहले तो परिवारवाद की जन्मदाता कांग्रेस, खुद को दलितों की बेटी बताने वाली मायावती, किसान पुत्र बताने वाले मुलायम ने देश और प्रदेश को खोखला कर दिया। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोगों को धमका रहे हैं। चुनाव के बाद उनके और उनके जुल्मी कार्यकर्ताओं के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा बाहर ले आऊंगा और सजा दिलाऊंगा। राजा भैया ने कहा कि मोदी जी के दिमाग में बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं जो हमारा भविष्य सुधार देंगी। हमारे बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी। आज गांव में सबसे अच्छी इमारत दिखती है तो वो प्राथमिक विद्यालय है। किसान खुशहाल होगा तो देश मालामाल होगा। राजा भैया ने कहा कि हमारे यहां लालटेन से पढ़ने वाले बच्चों की आंखें खराब हो जाती थीं लेकिन अब सब जगह बिजली लगवाई गयी है। मोदी जी ने हम लोगों को अपने ही देश में खोया हुआ सम्मान वापस दिलाया है।


   विधायक प्रभात वर्मा ने मोदी और योगी जी की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है जिसमें फोरलेन हाईवे भी शामिल है। भाजपा सरकार में हमारे प्राइमरी स्कूल को इंग्लिश मीडियम बनाया गया। सरकारी अस्पताल बनवाये गए। बेटियों की शादी के लिए 51 हज़ार वाली योजना मुख्य रही।  सीएम योगी द्वारा छपिया में स्थित स्वामी नारायण मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित किया गया। उसके लिए सड़क बनवाई। मंदिर से लेकर लखनऊ तक स्पेशल बस भी चलवाई है। प्रभात वर्मा ने लोगों से भाजपा को वोट देकर कमल खिलाने और देश बचाने की अपील की।


     पूर्व प्रमुख मनकापुर यूपी सिंह ने देश का गौरव बढ़ाने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए हम आर्थिक आधार पर पूरी दुनिया में छठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। शक्तिशाली देशों की सूची में हम चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और इसे बनाये रखने के लिए हमें फिर मोदी सरकार चाहिए।
   कार्यक्रमों में मुख्य कार्यकर्ता के तौर पर अजय कुमार पाठक, राज कुमार सिंह, बीडी पाठक, चंद्रबली सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, अखिलेश पाठक, बबलू सिंह प्रधान, गंगाप्रसाद, नंदा गुप्ता, सतीश वर्मा, सूर्यनाथ वर्मा, बबलू वर्मा, राहुल प्रजापति मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे