डेस्क
गोण्डा। जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर दबंगों ने तीन औरतों पर चाकू, सब्बल व लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलों को सीएचसी खरगूपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना खरगूपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोनावादरगाह का है।यहां के निवासी अली रजा व चाँद अली के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है।रविवार की सुबह अली रजा ने अपने परिवार के साथ चाँद अली के घर में घुसकर उसके परिवार पर सब्बल, चाकू व लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें रेशमा (35 वर्ष) पत्नी चाँद अली, करीना (31 वर्ष) पत्नी नवाब अली तथा शहनाज (23 वर्ष) पत्नी सिराज गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गये, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
स्थानीय सीएचसी के चिकित्सक डॉ. उमेश मौर्य ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ