Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गठबंधन प्रत्याशी के कार्यालय पर तोड़फोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार






चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा।  थाना कर्नलगंज क्षेत्र के अंतर्गत सकरौरा चौराहे पर गठबंधन प्रत्याशी चन्द्रदेव राम यादव के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ की घटना में आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया
    

बताते चलें कि शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ की घटना में गठबंधन प्रत्याशी द्वारा अशोक सिंह पुत्र राम गोपाल सिंह व दिलबाग सिंह पुत्र मुखा सिंह निवासीगण सकरौरा ग्रामीण एवं पप्पू पुत्र शौकत निवासी सदर बाजार तथा उनके 50-60 अन्य लोगों के विरूद्ध कोतवाली करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 


इस घटना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आरपी सिंह ने सख्त रूख अपनाते हुए क्षेत्राधिकारी करनैलगंज व प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। इसके परिप्रेक्ष्य में क्षेत्राधिकारी करनैलगंज के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें बनाकर गिरफ्तारी हेतु लगाई गयी थीं, जिनके द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। आज करनैलगंज पुलिस ने घटना में आरोपित दो नामजदों दिलबाग सिंह पुत्र मुक्खा सिंह व निसार अहमद उर्फ पप्पू पुत्र शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। 
   

वहीं इस प्रकरण के सम्बन्ध में चुनाव आयोग द्वारा पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गयी है। पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह ने बताया कि गठबन्धन प्रत्याशी चन्द्रदेव राम यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में किसी भी तरह का व्यवधान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे