Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सावधान..! डाइटिंग से इम्यूनिटी का स्तर हो जाता है कम:जिला क्षय रोग अधिकारी








इम्‍यूनिटी लो होने से शरीर में टीबी फैलने का हो सकता है खतरा
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जिला मुख्‍यालय पर रहने वाली प्रतिमा (काल्‍पनिक नाम) का वजन बढ़ गया था। इसके चलते उसने डाइटिंग करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उसे खांसी आनी शुरु हुई। उसने खांसी को रोकने की दवाएं लीं, इस बीच तेज बुखार आया और सीने में दर्द भी होने लगा। इसलिए एक्‍स-रे कराया गया। एक्‍सरे को देखकर चिकित्‍सक ने टीबी की जांच के लिए भेजा। जांच के बाद उसके अन्‍दर टीबी पाया गया। अब उसका इलाज डाट्स केन्‍द्र पर हो रहा है। चिकित्‍सक ने जब इस मामले को लेकर उसकी केस हिस्‍ट्री देखी तो प्रतिमा ने बताया कि वह वजन घटाने के लिए डाइटिंग कर रही थी।



उसके तीन महीने के बाद ऐसा हुआ है। चिकित्‍सक ने उसे बताया कि अभी उसकी टीबी निचले स्‍तर पर है और निरन्‍तर दवा लेने से वह ठीक हो जाएगी। तबसे प्रतिमा निरन्‍तर टीबी क्‍लीनिक पर आकर दवा लेती है। इस मामले में जब जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा से बात की गई तो उन्‍होने बताया कि प्रतिमा वजन गिराने के लिए डाइटिंग कर रही थी। इसके चलते उसके शरीर की इम्‍यूनिटी लो हो गई। नतीजा यह हुआ कि वह किसी टीबी रोगी के सम्‍पर्क में आई और टीबी के कीटाणु लो इम्‍यूनिटी के चलते उसके शरीर में फैल गए। डाइटिंग के चलते कई लोगों के अन्‍दर टीबी फैल गई है। इसलिए वजन गिराने के लिए डाइटिंग कतई न करें, अन्‍यथा टीबी के साथ ही किसी भी संक्रामक रोग की चपेट में आने के ज्‍यादा चांस हैं।



वजन गिराने के लिए ये तरीके अपनाएं
डॉ एसडी ओझा बताते हैं कि वजन गिराने के लिए डाइटिंग के अतिरिक्‍त और भी तरीके हैं जिनसे वजन को नियन्त्रित किया जा सकता है। वजन गिराने के लिए रात को जल्‍दी सो जाएं, सुबह 5 बजे जग जाएं। इसके बाद वाकिंग करें। भोजन पूरा लें लेकिन इसे थोड़ा थोड़ा करके दिन में कई बार लें, जिससे शरीर में वसा एकत्रित नहीं होगी। तले, भुने और मसाले वाले भोजन कम लें। अंकुरित अनाज का सेवन करें। शरीर की इम्‍यूनिटी इससे बनी रहेगी। साथ ही वजन भी गिरेगा। 



‘‘वजन गिराने के लिए डाइटिंग कतई न करें, डाइटिंग करने से शरीर की इम्‍यूनिटी लो होती है। इसके बाद शरीर पर कोई भी वैक्‍टीरिया अटैक कर सकता है। वजन गिराने के लिए डाइटिंग के अतिरिक्‍त और भी तरीके अपनाए जा सकते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक नहीं हैं।’’

डॉ एसडी ओझा
(जिला क्षय रोग अधिकारी)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे