अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के चार विधानसभाओं में से एक विधानसभा उतरौला में 6 मई को मतदान संपन्न होना है । उतरौला विधानसभा गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और गोंडा में 6 मई को मतदान होना है । बलरामपुर जिले की 3 विधानसभाओं बलरामपुर सदर तुलसीपुर तथा गैसड़ी में 12 मई को मतदान होना है ।
यह तीनों विधानसभाएं श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आती है । 6 मई को होने वाले उतरौला विधानसभा क्षेत्र में मतदान सकुशल तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के साथ साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है । उप जिलाधिकारी उतरौला ने उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि 01 मई तक समस्त मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरण कर दे। उतरौला विधानसभा में 06 मई को चुनाव होने है उससे पहले शतप्रतिशत मतदाता पर्ची बाॅट दी जाए।
उप जिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौंड ने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची वितरण का सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा रैण्डम चेकिंग करायी जायेगी। चेकिंग के दौरान 10 परिवारों में से यदि 02 परिवार के मतदाताओ को मतदाता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत मिलती है तो संबन्धित बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी। उप जिलाधिकारी उतरौला ने समस्त बीएलओ को निर्देश दिया है कि जो परिवार बाहर है उनकी पर्ची नहीं बाॅटी जा सकी है, ऐसी मतदाता पर्ची तहसील में अनिवार्य रूप से जमा कर दे। समस्त बीएलओ शतप्रतिशत मतदाता पर्ची बाॅटना सुनिश्चित करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ