Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई व एफआईआर के आदेश







अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में लगे मतदान व मतगणना कार्मिको को एमपीपी इण्टर कालेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 28 अप्रैल से 02 मई तक दिया जाना है । प्रशिक्षण के तीसरे दिन दो पालियों में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट, मतदान संबन्धी जानकारियां मास्टर ट्रेनरों द्वारा दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान संबन्धी बारीकियां बताई गई । प्रोजेक्टर के माध्यम से भी कार्मिको को ईवीएम एवं वीवीपैट व मतदान संबन्धी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अनुपस्थित कुल 34 कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही व एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है ।

                   
चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रथम पाली में 04 पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान कार्मिक 01, द्वितीय 06 एवं तृतीय 06 कुल मिलाकर 17 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। दूसरी पाली में 04 पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान कार्मिक 00, द्वितीय 06 एवं तृतीय 07 कुल मिलाकर 17 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल मिलाकर 34 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनके विरुद्ध प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने विभागीय कार्यवाही व एफआईआर कराने का निर्देश दिया। 
                

मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक अमनदीप डुली ने तीसरे दिन ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण पूरी तन्मयता के साथ लें जिससे मतदान के समय किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में सभी कार्मिको को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, जिसका जिम्मेदारी के साथ सभी कार्मिक अपने-अपने कर्तव्यों का वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगें।  चुनावों के मद्देनज़र देखते हुये द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के तीसरे दिन कार्मिको का प्रशिक्षण दिलाया गया। कार्मिको ने प्रशिक्षण के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखते हुये पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

प्रशिक्षण के तीसरे दिन एमपीपी इण्टर कालेज में पण्डाल लगाकर चार मतदान केन्द्र बनाये गये और विधानसभावार चारों विधानसभाओं के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारियों द्वारा कार्मिकों से मतदान कराया गया। विधानसभा गैंसड़ी  मंे 01 मत कार्मिकों द्वारा डाले गये, जबकि विधानसभा तुलसीपुर 38, विधानसभा बलरामपुर 50 एडीसी डाक द्वारा 03, विधानसभा उतरौला में 01 मत कार्मिको द्वारा डाले गये। प्रशिक्षण के दौरान समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार, सहायक प्रभारी कार्मिक पीडी0 अनिल कुमार, डीएसटीओ ओंकार सिंह, परियोजना अर्थ शास्त्री वी0के0 श्रीवास्तव, डीपीआरओ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे