Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध नशीली गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
 संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर अपराध तथा अपराध करने वालो पर शामत आ गई है। जनपद के समस्त थानों क्षेत्रो में हर अपराधियों पर पुलिस की नजर मजबूत हो गई है। जिससे अनेको ग़ैरकानूनी कार्यो पर काफी चोट पहुचाई जा रही है। 



जिसमे सी ओ गयादत मिश्रा के सफल निर्देशन में थाना प्रभारी का भी रवैया अपराध व अपराधी के प्रति सख्ती दिखलाता है। इसीक्रम में आज मंगलवार को मेंहदावल थानांतर्गत एस ओ सुधीर सिंह की अगुवाई मे सैकड़ो की संख्या में अवैध नशीली गोली के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इन दोनो आरोपियों में नाविर पुत्र मो0असलम व असलम पुत्र अनवर निवासीगण ग्राम दुर्गजोत थाना बखिरा को क्रमशः 410अदद व 405 अदद अवैध डायजेपाम गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। 



इन आरोपियों के ऊपर बखिरा थाने में मु0आ0संख्या 173/19 व 174/19 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 पंजीकृत किया गया। इन्हें गिरफ्तार करने में एसआई अरुण पाण्डेय व सिपाही याद अली शामिल रहे। इसके साथ ही एक व्यक्ति को शान्तिभंग की धारा 151/107/116 में गिरफ्तार किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे