Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एएसपी ने दिया भावभीनी विदाई






 सीओ सदर ने माल्यार्पण कर किया सम्मान
आलोक बर्नवाल ब्यूरो
संतकबीरनगर। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज मंगलवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के पांच पुलिसकर्मियो को एएसपी व सीओ द्वारा भावभीनी विदाई किया गया।


इस अवसर पर आज सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक कमला यादव, उ0नि0 प्रभुनाथ मिश्र, उ0नि0 सुधीर कुमार तिवारी, उ0नि0 रामेन्द्र मिश्र एवं उ0नि0 शिवधन को अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन मे माला पहनाकर स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।


अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन मे बताया की इन कर्मियो को अपने सेवाकाल मे कोई दण्ड नही मिला है। यहां पर उपस्थित कर्मियो को इनसे सीख लेने की प्रेरणा दी। इस विदाई कार्यक्रम के अवसर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार द्वारा अपने सम्बोधन मे कर्मियो के सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा उनकी सेवाओ के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यो का स्मरण किया गया । इस विदाई समारोह मे प्रभारी निरीक्षक एलआइयू त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पंकज कुमार तिवारी, निरीक्षक सम्पूर्णानन्द तिवारी, निरीक्षक अनिल यादव व पुलिस लाइन के सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे