Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टंकी तोड़कर मोबाइल की दुकान में चोरी





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बखिरा थानांतर्गत ग्रामपंचायत दुर्गजोत में बीती रात चोरों ने एक मोबाईल की दुकान से हज़ारो रुपये की एंड्रॉइड और सादे मोबाइल का चोरी कर लिया गया। बताते चले कि प्रार्थी ब्रिजेश कुमार पुत्र संतराम निवासी ग्राम भटपुरवा पोस्ट भटौली द्वारा दुर्गजोत चौराहे पर एक टंकी में मोबाइल रिपेयरिंग एवं मोबाइल बेचने का कार्य किया जाता है।



जिसमे बीती रात को चोरों ने टंकी के ताले को तोड़कर अंदर रखे सामान को चोरी कर लिया गया। जिसबाबत प्रार्थी ने बखिरा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें प्रार्थी ने बताया कि 29-30 अप्रैल की रात चोरों ने टंकी में रखे आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन व सादा मोबाइल फोन भी चुरा लिया गया। 



जिसमें से कुछ मोबाइल फोन ग्राहकों के बनने के लिए आया था। साथ ही दुकान में रखे मोबाइल एस्सेरीज व 1000 रुपये भी निकाल लिया गया। प्रार्थी ने बताया कि यह दुकान ही हमारी आजीविका का साधन था। जिसमें चोरी हो जाने से काफी विचलित हूं। प्रार्थी ने थाने में गुहार लगाकर अज्ञात चोरों पर कार्यवाही की मांग किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे